गिरिडीह: टुंडी रोड का जर्जर रेलवे ओवर ब्रिज गिरिडीह की एक बड़ी जन समस्या बनी, स्थानीय लोगों ने इस पर की चिंता जाहिर
<nis:link nis:type=tag nis:id=jansamasya nis:value=jansamasya nis:enabled=true nis:link/>
टुंडी रोड का जर्जर रेलवे ओवर ब्रिज गिरिडीह की एक बड़ी जन समस्या बनी हुई है।गुरुवार को 2 बजे स्थानीय लोगों ने इस पर चिंता जाहिर की। यह गिरिडीह से धनबाद और पश्चिम बंगाल को जोड़ने वाली एक प्रमुख सड़क है।जिस पर अंग्रेजों के जमाने का बना हुआ रेलवे ओवर ब्रिज है। यह ब्रिज अब खस्ताहाल हो चुका है। वही ब्रिज के नीचे बड़ी-बड़ी झाड़ियां और पेड़ भी उग आए हैं।