दमोह: कोटा में डॉ. भीमराव अंबेडकर की मूर्ति पुनः स्थापित करने की मांग को लेकर बहुजन शायर अभिषेक जाटव ने 45 दिनों का अल्टीमेटम दिया
Damoh, Damoh | Dec 28, 2024 दमोह कोटा मे अंबेडकर प्रतिमा के साथ तोड़फोड़ के विरोध में आज विशाल आक्रोश रैली निकाली गई। जिसमें बहुजन शायर अभिषेक जाटव शामिल होने पहुंचे। आज शनिवार शाम 4 बजे जानकारी देते हुए बताया कि डॉ भीमराव अंबेडकर के प्रति कुंठा रखने वाले असामाजिक तत्वों के द्वारा इस घटना को अंजाम दिया गया है। अगर 45 दिनों के अंदर मूर्ति पुनः स्थापित नहीं होती तो उग्र आंदोलन होगा।