मधेपुरा के बिहारीगंज चांय टोला में गौ तस्करी मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।ग्रामीणों ने पीकप वाहन में सात गौवंशों के साथ दोनों को पकड़कर पुलिस को सौंपा था। सभी गौवंशों को मुरलीगंज गौशाला भेज दिया गया है, जबकि पुलिस जांच जारी है।