दरभंगा: दरभंगा जिलाधिकारी ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना को लेकर NIC कार्यालय में की बैठक
दरभंगा जिलाधिकारी कौशल कुमार की अध्यक्षता में एन.आई.सी. से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से संबंधित समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले के सभी अंचलाधिकारी एवं राजस्व अधिकारी उपस्थित थे। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि जिले के सभी योग्य किसानों को अभियान चलाकर जोड़े। यह जानकारी सोमवार की शाम 4.30 बजे दी गई।