सुसनेर: नप अध्यक्ष पद के उपचुनाव में कांग्रेस जिलाध्यक्ष की एंट्री, सुसनेर में विष्णु पाटिदार के लिए किया जनसंपर्क
बुधवार से कांग्रेस की जिलाध्यक्ष विजयलक्ष्मी तँवर की भी नप अध्यक्ष पद के उपचुनाव में एंट्री हो गई है। बुधवार दोपहर 2 बजे कांग्रेस की जिलाध्यक्ष विजयलक्ष्मी तँवर सुसनेर पहुंची और प्रत्याशी विष्णु पाटिदार के समर्थन में पुराना बस स्टैंड से लेकर शुक्रवारिया बाजार व मुख्य बाजार में जन संर्पक किया। इस जन संर्पक में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन बेहतर दिखाई दिया।