गुरुआ: गुरुआ के पीएनबी में बदमाशों ने जेब काट कर उड़ाए 49हजार रुपए, 24 घंटा में दूसरी घटना
Gurua, Gaya | Feb 16, 2024 पीएनबी ब्रांच गुरुआ में बदमाशों ने एक व्यक्ति की जेब काट कर उनचास हजार रुपये ले उड़े। दो दिनों के अंदर यह दुसरी घटना है। मिली जानकारी के अनुसार गुरुआ थाने के फेसरा गांव का सत्यनारायण पासवान गुरुआ के पीएनबी से अपने खाते से उनचास हजार रुपये निकाल कर जेब मे रख लिए। इसी बीच बदमाशो ने उनका जेब काट कर उनचास हजार रुपये ले उड़े।