गुरुआ: चोरों ने एसबीआई बैंक गेट के पास खड़ी बाइक की डिक्की तोड़ 49 हजार रुपए लेकर हुए फरार, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात
Gurua, Gaya | Feb 15, 2024 एसबीआई ब्रांच के गेट के सामने खड़ी बाइक का डिक्की तोड़कर अपराधियो ने 49 हजार रुपये ले भागे। घटना की खबर फैलते ही घटना स्थल पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। घटना का शिकार हुए गुरुआ के तरोवा गांव के सुभाष चन्द्र बोष ने बताया कि वे एसबीआई ब्रांच गुरुआ से 49 हजार रुपये निकालकर बाइक के डिक्की में रख कर पेशाब करने के लिए सामने के खेत मे गया था।