गुरुआ: आरक्षण बचाओ दांगी रथ पहुंचा गुरुआ किया स्वागत
Gurua, Gaya | Feb 15, 2024 गुरुआ प्रखंड के विभिन्न कई गांवों में गुरुवार को आरक्षण बचाओ दांगी महारैला का रथ पहुँची। दांगी वर्ग के लोगो ने रथ का स्वागत किया। दांगी समाज के उमाकांत कुमार ने बताया कि आगामी तीन मार्च को पटना में आरक्षण बचाओ दांगी महारैला होगी। दांगी महारैला को सफल बनाने के लिए रथ प्रखंड के रक्सा,पेंदापुर, चंदोखरा, देवरिया,अतोपुर समेत कई गांवों में गई।