गुरुआ: भरोंधा में करंट की चपेट में आने से युवक की हुई दर्दनाक मौत, परिजनों में मचा कोहराम
Gurua, Gaya | Feb 16, 2024 थाना क्षेत्र अंतर्गत भरौंधा में एक युवक करेंट की चपेट में आने से मौत हो गई है। करेंट लगने के बाद मृतक का शरीर काला पड़ गया था। मृत युवक की पहचान भरोंधा गांव के रहने वाले मृत्युंजय शर्मा के 27 वर्षीय एकलौते पुत्र अनुराग कुमार के रुप में हुई है। इस घटना से पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है।