अररिया: अररिया पहुंचे राजद राज्यसभा सांसद ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और प्रशांत किशोर पर साधा निशाना
Araria, Araria | Jan 4, 2025 अररिया में आरजेडी की सांगठनिक बैठक में शिरकत करने आये आरजेडी सांसद मनोज झा ने बिहार के मुख्यमंत्री नितीश कुमार पर व्यंग्य कसते हुए कहा कि बिहार में सरकार नाम की चीज कॉलेप्स कर गयी है. उन्होंने कहा कि जिले का हाकिम खुद को सुपर सीएम समझ रहा है. प्रखंड के हाकिम का भी यही हाल है और जो मुख्यमंत्री हैं उन्हें पता हीं नहीं है कि वो अब क्या हैं.