चूरू: चूरू में हेरोइन के साथ युवक को किया गया गिरफ्तार, एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज
Churu, Churu | Apr 11, 2026 चूरू में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे 'ऑपरेशन नकेल' के तहत कोतवाली पुलिस ने एक युवक को 7.9 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान ओम कॉलोनी निवासी मनोज कुमार (29) के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, गश्त के दौरान मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई की गई।