बिजावर: सटई में आकाशीय बिजली गिरने से महिला की मौत, अस्पताल की लापरवाही पर फूटा गुस्सा; हटाए गए डॉ SDM ने दी जानकारी
छतरपुर के सटई में आकाशीय बिजली गिरने से 38 वर्षीय राजकुमारी पटेल की मौत हो गई। परिजनों ने आरोप लगाया कि अस्पताल में डॉक्टर और एम्बुलेंस उपलब्ध नहीं होने से समय पर इलाज नहीं मिल सका। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने सटई बस स्टैंड पर चक्काजाम कर बाजार बंद करा दिया। मौके पर पहुंचे एसडीएम विजय द्विवेदी ने कार्रवाई की