शिवपुरी जिले में किसानों के हितों की रक्षा और उर्वरक की कालाबाजारी रोकने के लिए प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। कलेक्टर रवीन्द्र कुमार चौधरी के निर्देश पर कृषि और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने गुरुवार को पुलिस बल के साथ बड़ौदी इंडस्ट्रियल एरिया स्थित एक गोदाम पर बड़ी कार्रवाई करते हुए डीएपी खाद के 1200 कट्टे जब्त किए।