पंजाबी बाग: रनहोला: पेट्रोलिंग के दौरान शातिर आरोपी गिरफ्तार, तीन मोबाइल और चाकू बरामद
रनहोला थाना की पुलिस टीम ने पेट्रोलिंग के दौरान एक शातिर आरोपी को विकास नगर इलाके में गिरफ्तार किया है। जिसकी पहचान सिकंदर उर्फ काला के रूप में हुई है। इसके पास से पुलिस टीम ने तीन मोबाइल और एक बटनदार चाकू बरामद किया है। डीसीपी आउटर सचिन शर्मा ने बताया कि SHO नरेंद्र सिंह की देखरेख में पुलिस टीम ने इस शातिर बदमाश को गिरफ्तार किया है।