पीपलदा: अवैध देशी शराब के खिलाफ इटावा पुलिस की गेता गांव में कार्यवाही 445 देशी शराब के पव्वों के साथ 2 आरोपी गिरफ्तार
Pipalda, Kota | Jan 27, 2024 कोटा जिले के गेता गांव में अवैध देशी शराब के खिलाफ आज पुलिस ने कार्यवाही करते हुए 445 देशी शराब के पव्वों के साथ 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ 19/54 एक्साइज एक्ट में कार्यवाही कर उन्हें कोर्ट में पेश किया है।