पीपलदा: उपखंड अधिकारी वसीटा ने इटावा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का किया निरीक्षण सफाई व पार्किंग व्यवस्था को लेकर दिए निर्देश
Pipalda, Kota | Jan 24, 2024 जिले के इटावा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का उपखंड अधिकारी नीता वसीटा ने आकस्मिक निरीक्षण कर अस्पताल में आये रोगियों से राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ मिलने की जानकारी ली।साथ ही अस्पताल की सफाई व पार्किंग व्यवस्था को लेकर चिकित्सालय प्रभारी डॉक्टर ललित राठौर को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।