पीपलदा: इटावा में निकाली गई वाहन तिरंगा रैली, सैकड़ो वाहनों में सवार युवाओं ने लगाए भारत माता के जयकारे
Pipalda, Kota | Jan 25, 2024 जिले के इटावा कस्बे में गुरुवार को पंचायत समिति इटावा प्रधान रिंकू मीना के नेतत्व में तिरंगा वाहन रैली निकाली गई। यह तिरंगा वाहन रैली गणेशगंज तिराहे से प्रारंभ हुई जिसमे करीब 500 से अधिक बाइक सवार युवा हाथों में तिरंगा लेकर भारत माता की जयकारे लगा रहे थे। वही खुले वाहन में प्रधान रिंकू मीना व रैली आयोजक पवन मीना आड़ागेला, महेंद्र मीना मौजूद थे