पीपलदा: इटावा से गुमानपुरा पैदल अपने गांव जा रहे बुजुर्ग को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, गम्भीर घायल MBS अस्पताल में भर्ती
Pipalda, Kota | Jan 26, 2024 कोटा जिले के इटावा से पैदल अपने गांव जा रहे बुजुर्ग गोरधन लाल बेरवा को आज अज्ञात वाहन टक्कर मारकर चला गया घायल अवस्था में उसे कोटा एमबीएस अस्पताल लाया गया जहाँ उसका इमरजेंसी में उपचार चल रहा है। इटावा पुलिस मामले की जाँच कर रही है।