पीपलदा: इटावा में गणतंत्र दिवस के मौके पर उपखंड अधिकारी नीता वसीटा ने किया ध्वजारोहण, मार्च पास्ट की ली सलामी
Pipalda, Kota | Jan 26, 2024 जिले के इटावा कस्बे में शुक्रवार को उपखंड स्तरीय 75 वा गणतंत्र दिवस समारोह राजकीय स्टेडियम में आयोजित किया गया जिसमें उपखंड अधिकारी नीता वसीटा ने ध्वजारोहण किया जबकि नगरपालिका अध्यक्ष रजनी सोनी ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। इस मौके पर उपखंड अधिकारी ने मार्च पास्ट की सलामी ली। राज्यपाल का संदेश पढ़ कर सुनाया गया।