कानपुर: महिला दिवस के मौके पर BSNL कानपुर के दूरसंचार भवन में केंद्रीय दूरसंचार महिला संगठन की बैठक हुई आयोजित
महिला दिवस के मौके पर बीएसएनएल कानपुर के दूरसंचार भवन में गुरुवार 1 बजे केंद्रीय दूरसंचार महिला संगठन की बैठक आयोजित की गई। महिला संगठन की अध्यक्ष अंशु देवी मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहीं। बैठक में महिला कर्मचारियों ने अपनी समस्याएं जाहिर की,उन्होंने कहा कि,कार्यस्थल पर महिलाओं के उत्पीड़न की समस्याएं आएं दिन आती रहती है, जिसे तत्काल भाव से बंद किया जाए।