कानपुर: कलम एक शैक्षिक संस्था की ओर से पनकी गंगागंज में लेदर आर्टिकल क्राफ्ट की ट्रेनिंग समाप्त, 30 प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा
कलम एक स्वैच्छिक संस्था की ओर पनकी गंगागंज गांव में लेदर आर्टिकल क्राफ्ट की ट्रेनिंग का एक फरवरी को आयोजन किया गया था। एक माह के प्रशिक्षण के बाद गुरुवार 1:00 बजे 30 प्रतिभागियों की ट्रेनिंग संपन्न हुई। इस प्रशिक्षण में अनुसूचित जाति के 30 प्रतिभागियों ने भाग लिया। उन्हें लेदर से बेल्ट, पर्स, मोबाइल कवर, जैकेट, जूते और चप्पल बनाने की विस्तृत जानकारी दी गई।