कानपुर: कलक्टरगंज में लकड़ी के गोदाम में लगी भीषण आग, आग बुझाने में फायर ब्रिगेड की छह गाड़ियां लगीं
कलक्टरगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत रेलवे कॉलोनी में पंचमुखी हनुमान मंदिर के पास लकड़ी के गोदाम में भीषण आग लग गई। फायर अधिकारी दीपक शर्मा ने बुधवार गुरुवार की मध्य रात्रि 1:30 बजे बताया की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की छह गाड़ियां मौके पर पहुंच कर आग बुझाने में लगी हुई है। भीषण आग को देखते हुए अन्य फायर स्टेशनों से भी दमकल की गाड़ियां मंगाई गई हैं।