मंझनपुर: न्यायालय के आदेश पर बदबदापर में कुर्की की कार्रवाई, फरार आरोपियों के घर मुनादी, चार के खिलाफ सख्त कार्रवाई
मोहब्बतपुर पइंसा थाना क्षेत्र में पुलिस ने कुर्की की कार्रवाई तेज कर दी है। मामले में न्यायालय में पेश न होने पर महिला के पति, ससुर, जेठ समेत चार आरोपियों के खिलाफ सख्त कदम उठाया गया है। उपनिरीक्षक ने मुनादी कराते हुए आरोपियों के घर नोटिस चस्पा कराया। यह कार्रवाई मंझनपुर सर्किल के बदबदापर गांव में की गई, जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया।