श्रीनगर थाना अंतर्गत परमानंदपुर वार्ड 9 में मंगलवार को दिन के करीब तीन बजे एक महिला के साथ कथित रूप से गैंगरेप की घटना सामने आई है।घटना के बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना फैलते ही इलाके में सनसनी फैल गई है। जानकारी के अनुसार पीड़ित महिला की उम्र 21 वर्ष बताई गई है।