महोबा: महोबा के नयापुरा बंधानवार्ड के एक युवक ने अज्ञात कारणों से किया जहरीले पदार्थ का सेवन, जिला अस्पताल में उपचार जारी
Mahoba, Mahoba | Oct 17, 2026 महोबा के नयापुरा बंधान वार्ड मुहाल निवासी 28 वर्षीय लखन पुत्र बल्दू नामक युवक ने अज्ञात कारणों के चलते जहरीले पदार्थ का सेवन कर जान देने का प्रयास किया है। जिसके चलते युवक की हालत बिगड़ गई। हालत बिगड़ने पर परिवार के लोग गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां इमरजेंसी वार्ड में तैनात डॉक्टर कि देखरेख में युवक का उपचार किया जा रहा है।