नाशिक के सिडको स्थित दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर परिसर में नगर निगम के टीकाकरण शिविर के बाद 16 वर्षीय श्रावणी अनिल पाटिल की अचानक तबीयत बिगड़ गई। चक्कर आने के बाद वह सड़क पर गिर पड़ी, जिससे उसके सिर में गंभीर चोट आई। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि मौत का कारण वैक्सीन का रिएक्शन, गिरने से लगी चोट या कोई अन्य चिकित्सीय वजह है। पुलिस और स्वास्थ्य विभाग मामले की जांच में जुटे हैं।
#Nashik #BreakingNews #ShravaniPatil #Vaccination #NashikNews MetroCitySamachar
Vasai, Palghar | Jun 26, 2026