टीकमगढ़: टीकमगढ़: गिट्टी से भरे डंपर ने बुजुर्ग को कुचला, चालक फरार, डंपर से दो नंबर प्लेटें बरामद
टीकमगढ़ जिले में शुक्रवार को एक सड़क हादसे में 70 वर्षीय बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए देहात थाना क्षेत्र के लखौरा गांव में गिट्टी से भरे एक डंपर ट्रक ने साइकिल से जा रहे बुजुर्ग को टक्कर मार दी। उन्हें तत्काल गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनका इलाज जारी है पुलिस को ट्रक के अंदर से दो नंबर प्लेटें मिली है जिनकी जांच की जा रही है।