परिहार: कोइरिया पिपरा उच्च माध्यमिक विद्यालय में पूर्व जिला पार्षद ने उर्दू शिक्षक की मांग की
पूर्व जिला पार्षद मोहम्मद गौहर सिद्दीकी ने डीएम को पत्र लिखकर परिहार प्रखंड के श्री सोनफी बिजली उच्च माध्यमिक विद्यालय, कोईरिया पिपरा में उर्दू शिक्षक की नियुक्ति की मांग की है। उन्होंने बताया कि विद्यालय में 50–60 उर्दू छात्र-छात्राएं नामांकित हैं लेकिन एक भी उर्दू शिक्षक नही है जिससे पढ़ाई प्रभावित हो रही हैं।