परिहार: रामनैका: दहेज विवाद में पंचायत के दौरान पति ने पत्नी को दिया तीन तलाक
रामनैका गांव की जरीना खातून ने पति आफताब रजा व ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने, मारपीट करने और दूसरी शादी करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने बताया कि 9 सितंबर को पंचायत में रुपये की मांग पूरी न करने पर पति ने एकतरफा तीन तलाक दे दिया। जरीना का कहना है कि थाना में आवेदन नहीं लिया गया, जिस पर उन्होंने एसपी से कार्रवाई की गुहार लगाई है।