बागपत: डीएम अमिता लाल ने बच्चों को बांटी पुस्तकें, शिक्षा के महत्व पर दिया जोर
बागपत कलेक्ट्रेट परिसर में डीएम अमिता लाल ने शनिवार को करीब सुबह 10:30 बजे सीसाना पीएम श्री कंपोजिटिव विद्यालय के बच्चों को पुस्तकें वितरित कीं। इस दौरान बच्चों के चेहरों पर खुशी साफ नजर आई और माहौल उत्साहपूर्ण रहा। डीएम ने बच्चों का स्वागत करते हुए शिक्षा का महत्व बताया और कहा कि किताबें ही उनकी सच्ची मित्र होती हैं, जो उन्हें आगे बढ़ने की प्रेरणा देती हैं।