प्रतापगढ़: प्रतापगढ़ जिले की पुलिस ने बड़े अभियान में 5 ईनामी सहित 15 अपराधियों को किया गिरफ्तार
प्रतापगढ़। राजस्थान पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार संगीन एवं गंभीर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत प्रतापगढ़ जिला पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 5 ईनामी अभियुक्तों, टॉप-10 सूची में शामिल 6 वांछित अपराधियों तथा अवैध हथियार के मामलों में 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। अभियान के दौरान हार्डकोर अपराधियों की भी जांच की गई। जिला पुलिस अधीक्ष