बीकानेर: छतरगढ़ थाना इलाके में मकान में घुसकर युवती को धमका कर लूटे सोने-चांदी के जेवरात, मामला आज दर्ज
बीकानेर।छत्तरगढ़ थाना इलाके में एक युवती को डरा धमकाकर सोने व चांदी के आभूषण सहित नकदी छिनने का मामला थाने में दर्ज हुआ है। पीडि़ता की मां मन्नत खातून ने मामला दर्ज करवाते हुए बताया कि उसकी बेटी को राजूराम नाई,बीरबल नायक,हसीना ने घर में घुसकर डराया धमकाया और उससे चांदी के कडले,पायजेब,सोने के झूमके,सोने का नेकलस,टॉप्स तथा अलमारी में रखे दस हजार रूपये ले लिये।