बीकानेर: गणतंत्र दिवस की तैयारी की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई
गणतंत्र दिवस का मुख्य समारोह डॉ करणी सिंह स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा। समारोह की पूर्व तैयारी बैठक शुक्रवार को जिला कलक्टर नम्रता वृष्णि की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई। जिला कलेक्टर ने बताया कि मुख्य समारोह डॉ. करणी सिंह स्टेडियम में आयोजित होने वाले समारोह में मुख्य अतिथि द्वारा प्रातः 9 बजे ध्वजारोहण किया जाएगा।