आगरा: नगला माकरौल में रुपए वापस न मिलने पर युवक ने ओवरब्रिज पर चढ़कर आत्महत्या का प्रयास किया, पुलिस ने बचाया
थाना मलपुरा के नगला माकरौल का एक मामला सामने आया है, जिसमें एक युवक ओवरब्रिज पर आत्महत्या करने के लिए चढ़ गया, युवक ने पहले पुलिस को सूचना दे दी, पुलिस ने युवक को सुरक्षित नीचे उतार लिया, जिसमें युवक ने बताया है कि एक व्यक्ति को उसने मकान के एक डेढ़ लाख रुपए दिए थे, लेकिन ना मकान मिला और नाही रुपए मिले, शिकायत पर पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।