आगरा: योजना बनाकर रात के अंधेरे में घरों में चोरी करने वाले 5 शातिर चोर मनकेड़ा के पास पुल के पास से गिरफ्तार
थाना मलपुरा पुलिस टीम SOG सर्विलांस पश्चिमी जोन ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए चोरी करने वाले का भंडाफोड़ किया है, जिसमें 5 शातिर चोरों को मनकेड़ा अंडरपास पुल के पास से गिरफ्तार किया है, फरार सरगना की तलाश जारी हैं, कब्जे से 9,900 रुपए नगद, 1 तमंचा, 2 जिंदा कारतूस व अन्य युवक से 2200 रुपए V अन्य सामान बरामद किया है।