आगरा: मोहम्मदपुर में फर्नीचर और कपड़ा की फैक्ट्री में लगी आग, लाखों रुपए के नुकसान का अनुमान, दमकल की 5 गाड़ियों ने पाया काबू
थाना सिकंदरा के मोहम्मदपुर में फर्नीचर और कपड़ा की फैक्ट्री में आग लग गई, देखते ही देखते आग में विकराल रूप धारण कर लिया, आग लगने की सूचना फायर विभाग की टीम को दी गई, फायर विभाग की 5 गाड़ियां मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लाखों रुपए के नुकसान का अनुमान है, शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगने का आशंका जताई जा रही है।