गुन्नौर: गांव दुबारी कला में अनियंत्रित कार ने घर के बाहर सो रहे पिता-पुत्री को कुचल दिया, दोनों की मौके पर हुई मौत
जुनावई थाना क्षेत्र के मेरठ बदायूं नेशनल हाईवे पर स्थित गांव दुबारी कला से रूह कंपा देने वाला हादसा सामने आया है। गांव दुवारी कला निवासी सलीम का मकान हाईवे से चंद कदमों की दूरी पर स्थित है। सलीम रोज की तरह अपने ई रिक्शा की रखवाली के लिए घर के बाहर चारपाई डालकर सो रहे थे। उनके साथ उनकी 8 वर्षीय पुत्री अलशिफा भी सो रही थी।