हज़ारीबाग: हजारीबाग में मनचलों और अड्डेबाजों के खिलाफ पुलिस का बड़ा अभियान, 51 युवक हिरासत में
हजारीबाग में मनचलों पर पुलिस का अभियान, 51 युवक पकड़े गए हजारीबाग पुलिस ने 6/7 मई की रात जिलेभर में अड्डेबाजी और मनचले युवकों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया। 39 टीमों द्वारा 119 स्थानों पर छापेमारी की गई।कार्रवाई के दौरान 51 युवकों को थाना लाकर पीआर बॉन्ड पर चेतावनी देकर छोड़ दिया गया। पुलिस ने कहा कि आगे भी ऐसे अभियान जारी रहेंगे।