हेतमपुर स्टेशन पर बड़ा रेल हादसा, आ.ग की अफवाह से ट्रेन से कू.दे यात्री, दूसरी ट्रेन की चपेट में आने से 4 की मौ.त
मुरैना जिले के हेतमपुर स्टेशन के पास रविवार शाम एक द.र्दनाक रेल हादसा हो गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मुरैना से धौलपुर की ओर जा रही उदयपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस में आ.ग लगने की अफवाह फैलने से यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। घबराए कई यात्री चलती ट्रेन से नीचे उतर गए।
इसी दौरान धौलपुर की ओर से मुरैना आ रही पातालकोट एक्सप्रेस मुख्य ट्रैक से गुजर रही थी, जिसकी चपेट में कई यात्री आ गए। सूत्रों के अनुसार हादसे में तीन महिलाओं और एक बच्चे सहित चार लोगों की मौ.त की जानकारी मिली है, जबकि कई अन्य यात्रियों के घायल होने की सूचना है।
बताया जा रहा है कि शाम करीब 4 बजे उदयपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस मुरैना से धौलपुर के लिए रवाना हुई थी। हेतमपुर स्टेशन के समीप ट्रेन में आ.ग लगने की अफवाह फैलते ही यात्रियों में भगदड़ मच गई और कई लोग ट्रेन से कूद पड़े। इसी दौरान सामने से आ रही पातालकोट एक्सप्रेस की चपेट में आने से यह भी.षण हा.दसा हुआ।
घटना की सूचना मिलते ही एसपी धर्मराज मीना, जीआरपी, आरपीएफ और थाना सरायछौला पुलिस सहित जिला प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंच गईं। राहत एवं बचाव कार्य जारी है। मृत.कों और घायलों की पहचान की जा रही है।
नोट: यह खबर अभी प्रारंभिक सूचना और सूत्रों पर आधारित है, तो मृ.तकों और घायलों की संख्या आधिकारिक पुष्टि के बाद बदल सकती है।