जहानाबाद: सिकरीया विद्यालय से डीएम से मिलने आई छात्रा ने मीडिया से बात कर दूर के विद्यालय में एडमिशन न लेने की बताई वजह
सोमवार को सिकरिया विद्यालय से डीएम मिलने आई दर्जनों छात्रों ने अपनी परेशानियों को लेकर मीडिया से बात की। जहां की छात्राओं ने बताया कि एक तो पंडूई विद्यालय जहां हमारा एडमिशन हो रहा है वह काफी दूर है। वहां जाने का कोई साधन नहीं है और तो और हम लोग कई अधिकारियों के चक्कर भी लगा चुके हैं लेकिन हम लोगों की सुनवाई नहीं हो रही है ।