मिर्ज़ापुर: टीबी अस्पताल तिराहा से संकट मोचन तक जिला प्रशासन ने चलाया अतिक्रमण हटाओ अभियान, दो दुकानदारों पर ₹10-10 हजार का जुर्माना
जिला प्रशासन द्वारा नगर के टीबी अस्पताल तिराहा से संकट मोचन तक बुधवार की रात 8:00 बजे अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। इस दौरान दर्जनों दुकानदारों द्वारा किया गया अतिक्रमण जेसीबी से ध्वस्त कर दिया गया। दो दुकानदारों पर 10-10 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया गया है।