हनुमानगढ़: टाउन में हिस्ट्रीशीटर जसपाल उर्फ बिट्टू के 28 लाख रुपए के मकान को पुलिस ने किया फ्रिज, आरोपी पर 32 प्रकरण दर्ज हैं
हनुमानगढ़ टाउन पुलिस ने एसपी के निर्देशन में ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत 68 F में कार्रवाई करते हुए टाउन थाना के हिस्ट्रीसीटर जसपाल उर्फ बिट्टू के 28 लाख रुपए कीमत के रिहायशी मकान को फ्रिज किया है। हिस्ट्रीसीटर जसपाल उर्फ बिट्टू के विरुद्ध पूर्व में एनडीपीएस एक्ट सहित हत्या का प्रयास मारपीट आर्म्स एक्ट आदि गंभीर प्रवृत्ति के 32 प्रकरण दर्ज हैं।