हुज़ूर: अयोध्यानगर थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, फरार अड़ीबाज बदमाश गिरफ्तार, भेजा गया जेल
Huzur, Bhopal | May 25, 2026 भोपाल के अयोध्यानगर थाना पुलिस ने अड़ीबाजी और मारपीट के मामले में फरार चल रहे बदमाश को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिनाल गेट नंबर-1 के पास एक होटल संचालक से जबरन शराब पिलाने और पैसे मांगने की कोशिश की थी। विरोध करने पर आरोपियों ने फरियादी के साथ बेरहमी से मारपीट की थी|