किरनापुर थाना क्षेत्र के ग्राम कोकना निवासी कृषक दिलीप ठाकरे की कीटनाशक दवा के संपर्क में आने से मौत हो गई। खेत में छिड़काव के दौरान तबीयत बिगड़ने पर उन्हें पहले किरनापुर अस्पताल, फिर जिला अस्पताल रेफर किया गया, जहां उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। सोमवार को दोपहर करीब 12 बजे पुलिस ने पंचनामा व पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंपा, मामले की जांच जारी है।