कोंडागांव: कोंडागांव नगर में हनुमान जन्मोत्सव की धूम, सिटी कोतवाली सहित नगर के विभिन्न मंदिरों में हुआ महाप्रसादी का वितरण
कोंडागांव जिले के विभिन्न मंदिरों में आज बड़े ही हर्षौल्लास के साथ हनुमान जन्मोत्सव का पर्व मनाया जा रहा है। वहीं नगर के पंचमुखी हनुमान मंदिर सहित नगर के विभिन्न मंदिरों में हनुमान जी की विशेष पूजा अर्चना की गई। हनुमान जन्मोत्सव को लेकर सिटी कोतवाली के पुलिस जवानों में भी काफी उत्साह देखा गया। उनके द्वारा श्रद्धा भाव से खिचड़ी प्रसादी का वितरण किया गया है।