शाजापुर: विद्यार्थियों ने कृषि विज्ञान केंद्र गिरवर का किया शैक्षिक भ्रमण, कृषि विज्ञान से जुड़ी जानकारियां प्राप्त की
शाजापुर: शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय ज्योति नगर के कृषि विज्ञान के विद्यार्थियों द्वारा आज सोमवार को दोपहर 3:बजे कृषि विज्ञान केंद्र गिरवर का शैक्षिक भ्रमण किया गया। जिसमे कृषि वैज्ञानिक डा, मुकेश सिंह द्वारा कृषि विज्ञान से संबधित कई प्रकार की वैज्ञानिक रोचक जानकारियां प्रदान की गई । शैक्षिक भ्रमण में प्राचार्य रेणुका परमार,जिला नोडल अधिकारी भी मौजूद।