शाजापुर: कृषि उपज मंडी के सामने मिला युवक का शव, मामले की जांच में जुटी कोतवाली पुलिस
शाजापुर के शहरी हाईवे पर कृषि उपज मंडी के सामने स्थित नहर के रास्ते पर एक युवक का शव मिला। युवक की हत्या की आशंका जताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने पंचनामा बनाकर शव को पीएम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। युवक के गले में चोंट के निशान हैं।