बदायूं: सहसवान कस्बे के हन्ना तकिया मोहल्ले में बच्चों के विवाद में चार लोगों ने देवरानी-जेठानी को चाकू व ईट मारकर किया घायल
Budaun, Budaun | Oct 11, 2026 बदायूं के थाना सहसवान क्षेत्र के सहसवान कस्बे के हन्ना तकिया मोहल्ले में बच्चों के विवाद में चार लोगों ने जेठानी नगमा पत्नी आसिफ व देवरानी शबाना पत्नी आशू के छुरी चाकू ईट मारकर घायल कर दिया। इस मामले की थाना पुलिस से शिकायत की गई है। थाना पुलिस ने घायल देवरानी जेठानी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां पर उनका इलाज चल रहा है। उनकी हालत गंभीर है।