खगड़िया: कोशी कॉलेज के पास ई रिक्शा के ठोकर से बालक जख्मी, स्थानीय लोगों ने ई रिक्शा चालक के साथ किया मारपीट
खगड़िया नगर परिषद क्षेत्र के कोशी कॉलेज के पास बुधवार को ई रिक्शा के ठोकर से एक बालक जख्मी हो गए। वहीं पर स्थानीय लोगों ने ई रिक्शा चालक को पकड़ कर मारपीट किया। इसको लेकर काफी भीड़ जमा हो गया और हंगामा होने लगा। वहीं पर लोगों द्वारा बीच बचाव किया गया। उसके बाद ई रिक्शा चालक को भीड़ से निकाकर बचाया गया।