खगड़िया: खगड़िया जिला भर में सर्वजन दवा सेवन कार्यक्रम में जीविका दीदी का लिया जा रहा है सहयोग
जिले में चल रहे सर्वजन दवा सेवन कार्यक्रम को लेकर जिले भर में अभियान चलाया जा रहा है। इस कार्यक्रम की सफलता को लेकर जिले के विभिन्न जगहों पर जीविका की दीदी से भी सहयोग लिया जा रहा है। घर घर पहुंचकर जीविका दीदी लोगों को दवा खिला रही है। जिला वेक्टर बोर्न डिजीज कंट्रोल ऑफिसर डॉ विजय ने कहा कि एमडीए राउंड को सफल बनाने में कई सहयोगी सस्थाएं भी सहयोग कर रही है।